Tuesday, October 20th, 2026

हस्तशिल्प कैलेण्डर ऐतिहासिक और सांस्कृति धरोहर का बैजोड़ संग्रह: मंत्री भार्गव

भोपाल

लोक निर्माण, कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि हस्तशिल्प विकास निगम द्वारा तैयार किया गया वर्ष 2021 का कैलेण्डर, प्रदेश की हस्तशिल्प गतिविधियों के साथ-साथ एतिहासिक, पुरातात्विक एवं सांस्कृतिक धरोहर का बैजोड़ संग्रह है। उन्होंने यह बात मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में कैलेण्डर के लोकार्पण अवसर पर कही।

इस अवसर पर संत रविदास हस्तशिल्प विकास निगम के प्रबंध संचालक राजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रबंध संचालक राजीव शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के डिजिटल कलेण्डर के साथ स्थानीय हस्तशिल्प गतिविधियों को प्रोत्साहित करने का काम कलेण्डर के माध्यम से किया गया है। उन्होंने बताया कि कलेण्डर में भेड़ाघाट जलप्रपात, खजुराहो के मंदिर, ओरछा का राम मंदिर, महेश्वर के मंदिरों के साथ-साथ महेश्वर की साड़ियों, भोपाल का धरोजी और जरी वर्क, टीकमगढ़ और दतिया का पीतल वर्क, ग्वालियर का स्टोन, टेराकोटा, पेपरमेसी वर्क को दर्शाया गया है।

उन्होंने बताया कि यह कलेण्डर मृगनयी के शो-रूम में आमजन को विक्रय के लिये भी उपलब्ध रहेगा।

 

 

#हस्तशिल्प

Source : Agency

पाठको की राय